यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जानें किस डेट को आएगी: UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date

By: Admin

On: March 1, 2026

Follow Us:

UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date

UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date : यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा 2026 के लिए शामिल हुए सभी छात्र एवं छात्राओं को बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहता है क्योंकि ये नतीजे आगे की करियर को डिसाइड करती है आप के परिणाम जीवन पर्यन्त सरकारी नौकरी से लेकर निजी क्षेत्र तक लगभग सभी स्थानों पर मार्कशीट की जरूरत पड़ती है यहां तक कि जब तक रिजल्ट जारी नहीं हो जाता तब तक दसवीं के स्टूडेंट 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं ले पाते और 12वीं के स्टूडेंट स्नातक पढ़ाई के लिए प्रवेश नहीं ले पाते हैं।

वैसे तो पिछले कई वर्षों से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा परीक्षा समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर कॉपियों की मूल्यांकन और हफ्ते भर में अंको का सत्यापन करके 30 दोनों के अंदर परिणाम जारी कर दी जाती है हालांकि पिछले वर्ष 12 मार्च 2025 को बोर्ड परीक्षा समाप्त हुई थी और रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई थी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date : Overview

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज
परीक्षा का नाम यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
कक्षा 10वीं एवं 12वीं
एग्जाम डेट 18 फरवरी से 12 मार्च
आर्टिकल का नाम UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date
CategoryUP Board Result 2026 Date
Total students 53,30,297
UP Board Result 2026 Kab Aayegi DateExpected 25 April 2026
Official Websiteupmsp.edu.in

फिलहाल इस वर्ष की अगर बात करें तो बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से प्रारंभ हुई है जिसके चलते परीक्षा भी पहले पूरा हो जाती लेकिन बीच में होली का त्योहार पड़ जाने के कारण बीच में काफी लंबा गैप हो गया और बोर्ड एग्जाम 12 मार्च को समाप्त हो रही है हालांकि कॉपी मूल्यांकन के लिए पहले चरण के अंतर्गत ओएमआर कार्यालय पहुंच चुकी है और दूसरे चरण में उत्तर पुस्तिकाओं और शेष ओएमआर कार्यालय में भेजी जाएगी फिर 15 मार्च से कॉपी मूल्यांकन की जाएगी। 

UP Board Result 2026 Kab Aayegi Date पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड

यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के मिलाकर बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए इस बार 53 लाख से अधिक स्टूडेंट परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं जिनके उत्तर पुस्तिकाओं की बात करें तो करोड़ों की संख्या में मौजूद है और ऐसे में महज 15 से 20 दिनों के भीतर कॉपी का मूल्यांकन कर पाना अपने आप में बोर्ड का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक यूपी बोर्ड की परीक्षार्थी होते हैं और महज 30 दिनों के भीतर यूपी बोर्ड रिजल्ट देते आ रहा है।

आईए पिछले कई वर्षों से किस-किस डेट पर यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की रिजल्ट जारी हुआ उन सभी रिकार्ड को क्रम से जानते हैं-

वर्षपरिणाम जारी तिथि
2026अनुमानित 25 अप्रैल
202530 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई
202027 जून

UP Board Class 10th Result 2026 Kab Aayegi Date?

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षाओं के परीक्षा के लिए इस बार 27,50, 945 स्टूडेंट पंजीकृत हुए जिनमें से लड़कियों की संख्या 13,12,263 एवं लड़कों की संख्या 14,38,682 हैं 12 मार्च को बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया 15 मार्च से प्रारंभ हो जाएगी 15 से 20 दिनों के भीतर मूल्यांकन पूरा हो जाने के बाद अंको का सत्यापन होगा और साथ में टॉपर स्टूडेंट के इंटरव्यू फिर रिजल्ट जारी होने से संबंधित संभावित डेट 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किसी डेट को अनाउंस कर दी जाएगी फिर अगले दिन दोपहर 12:00 के बाद रिजल्ट के लिंक एक्टिवेट कर दी जाएगी स्टूडेंट अपना रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट की मदद से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

UP Board Class 12th Result 2026 Kab Aayegi Date

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि बोर्ड एग्जाम के लिए इस बार 24,79,352 स्टूडेंट पंजीकृत हुए जिनमें लड़कों की संख्या 13,03,012 एवं लड़कियों की संख्या 11,76,340 है अगर परिणाम जारी होने की अनुमानित तिथि की बात करें तो अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह यानी 25 अप्रैल के बाद से लेकर 30 अप्रैल से पहले तक किसी भी तिथि में घोषित की जा सकती है।

UP Board Result 2026 Kaise Check Kare Steps

यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के नतीजे घोषित होने पर बताएंगे सभी स्टेप्स फॉलो करके अपने नतीजे देख सकते हैं-

  • यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के नतीजे चेक करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर रिजल्ट चेक करने के लिंक मिलेगा। 
  • फिर दसवीं अथवा 12वीं में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपको वर्ष, रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करनी होगी। 
  • फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • इस तरह से दसवीं एवं 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे देख पाएंगे।

UP Board Result 2026 से जुड़े FAQ

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगी?

यूपी बोर्ड रिजल्ट कि अगर बात करें तो आमतौर पर पिछले कई वर्षों से अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में जारी होता आ रहा है ऐसे में इस बार भी 25 अप्रैल के बाद जारी होने की प्रबल संभावना है।

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 कॉपी मूल्यांकन कब से प्रारंभ होगी?

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के कॉपी मूल्यांकन की अगर बात करें तो परीक्षा 12 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद कॉपी चेकिंग मार्च माह के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ होगी जो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह भर में पूरी कर ली जाएगी। फिर अंकों का सत्यापन होने के बाद अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दी जाएगी।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विकास गुप्ता मेरी शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment