UP Board OMR Sheet 2026 Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न ओएमआर शीट पर कराए जाते हैं और इस ओएमआर शीट की चेकिंग कंप्यूटर मशीन द्वारा होती है इसमें एक भी गलती करने पर पूरे अंक कट जाते हैं इसलिए ओएमआर शीट भरते समय एक भी गलती ना करें ओएमआर शीट पर बहुविकल्पी प्रश्नों का उत्तर कैसे देना है की विस्तृत जानकारी इस लेख में साझा की जा रही है।
जैसा कि यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को पता होना चाहिए यह एक विशेष प्रकार की कॉपी है इसकी चेकिंग मशीन द्वारा होती है इसलिए इसमें छोटी सी गलती भी आपके लिए घातक साबित होगी इसलिए आप सभी को परीक्षा से पहले बोर्ड द्वारा जारी हुए ओएमआर शीट को डाउनलोड करके भरने का अभ्यास करना चाहिए।
UP Board OMR Sheet 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एजुकेशन |
| परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड परीक्षा |
| कक्षा | यूपी बोर्ड हाई स्कूल |
| वर्ष | 2026 |
| परीक्षा तिथि | 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP Board OMR Sheet 2026 Latest Update
यूपी बोर्ड की परीक्षा में ओएमआर शीट भरने के नियमों की पूरी जानकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों को होना चाहिए क्योंकि हाई स्कूल के सभी परीक्षा में 20 अंक का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जाता है जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर पेन से गोले को भरा जाता है ऐसे में एक प्रश्न के सिर्फ एक ही गोले भरने हैं और गले को भरते समय केवल नीले या काले बाल पॉइंट पेन का ही उपयोग करें।
जैसा कि ओएमआर शीट पर रोल नंबर भरने के लिए नीचे गोल दिए जाते हैं और 10 अंक का रोल नंबर भरने के लिए 10 गोले को रंगना होगा और गोले से बाहर पेन ना जाए व्हाइटनर का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना है और किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग या गलती नहीं करनी नहीं तो आपकी कॉफी कंप्यूटर मशीन द्वारा चेक नहीं होगी और 20 अंक पाने से वंचित हो जाएंगे।
UP Board OMR Sheet 2026: में विवरण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट हाई स्कूल के परीक्षार्थियों के लिए जारी किया जाता है जिसमें छात्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण कॉलम बने होते हैं इसमें विद्यार्थी का अनुक्रमांक, विषय कोड ,परीक्षा कोड और प्रश्नों के उत्तर से जुड़े गोले शामिल होंगे और इन सभी विवरण को सही तरीके से भरना जरूरी है इसलिए यहां से ओएमआर शीट भरने की पूरी प्रक्रिया ध्यान पूर्वक देखें।
UP Board OMR Sheet 2026: भरने का सही तरीका
ओएमआर सीट भरते समय हाई स्कूल के समस्त परीक्षार्थियों को बहुत सावधानी बरतनी होगी यहां से ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया देखें।सबसे पहले ओएमआर शीट को ध्यान से देखें।
- इसके बाद केवल नीले या काले बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग करें।
- रोल नंबर को दिए गए बॉक्स में अंक के रूप में लिखें।
- अब रोल नंबर के नीचे दिए गए गोले को सही तरीके से भरे।
- गोले के बाहर कटिंग या फिर पेन बिल्कुल भी ना चलाएं।
- इसके बाद विषय कोड को ध्यान से भरे।
- और हर प्रश्न के सही उत्तर वाले गोले को काला करें।
- और एक प्रश्न के लिए केवल एक ही गोले को काला करें।
- गोले को हल्का या आधा ना भरे।
- और व्हाइटनर का प्रयोग ना करें।
UP Board OMR Sheet 2026: भरते समय किन बातों का ध्यान रखें
ओएमआर सीट भरते समय हाई स्कूल के सभी विद्यार्थियों को जल्दबाजी नहीं करनी है विद्यार्थियों को कोई भी प्रश्न का उत्तर देते समय ध्यान से पढ़ना चाहिए कई बार तो कुछ विद्यार्थी अपना रोल नंबर ही गलत कर डालते हैं जो की लाखों विद्यार्थियों के बीच रोल नंबर पहचान होती है इसलिए ऐसी छोटी-मोटी गलती करने से बच्चे परीक्षा शुरू होने से पहले इन विशेष जानकारी को दर्ज करें और दोबारा से जांच जरुर करें।
ओएमआर शीट मशीन द्वारा चेक की जाती है इसलिए इसमें सुधार नहीं हो सकता यदि अगर आप किसी प्रश्न के लिए दो गोले भर दिए हैं तो आपका नंबर कट जाएगा इसमें कोई सुधार नहीं होगा और अगर रोल नंबर या विषय कोड गलत भर दिए तो आपकी कॉपी चेक नहीं होगी इसलिए ओएमआर शीट भरते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।
UP Board OMR Sheet 2026: Links
| UP Board OMR Sheet 2026 Download | Check Now |
| Official website | Visit Now |