UP Board Jivan Parichay Kaise Likhe 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा 18 फरवरी को हिंदी की परीक्षा यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं दोनों कक्षाओं का है दसवीं की हिंदी की परीक्षा सुबह के शिफ्ट में और 12वीं की हिंदी की परीक्षा दोपहर के शिफ्ट में आयोजित होगी ऐसे में विद्यार्थियों को यह जानकारी होना चाहिए की हिंदी की परीक्षा में कवि एवं लेखक दोनों का जीवन परिचय आता है जिसकी न्यूनतम शब्द सीमा 80 होती है और 10 अंक मिलते हैं।
जीवन परिचय लिखने का सही तरीका यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को आना चाहिए तभी मिलेंगे पूरे 10 अंक यदि अगर आप सही तरीके से जीवन परिचय लिखेंगे तो एग्जाम में खुश होकर आपके पूरे अंक देंगे जीवन परिचय लिखते समय स्वच्छ हैंडराइटिंग का प्रयोग करें क्योंकि हैंडराइटिंग अच्छी रहेगी तो आपकी कॉपी दिखने में अच्छी लगेगी और अगर कुछ गलत भी लिखेंगे तो भी एग्जामिनर ध्यान नहीं देगा और पूरे अंक राइटिंग के ऊपर दे देगा।
UP Board Jivan Parichay Kaise Likhe 2026
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 52 लाख से अधिक विद्यार्थी 18 फरवरी को हिंदी की परीक्षा में शामिल होंगे ऐसे में उनका जानकारी के लिए बता दें कवि एवं लेखक का जीवन परिचय लिखते समय चार्ट का अवश्य प्रयोग करें सबसे पहले एक चार्ट में उनका जन्म, स्थान, माता-पिता का नाम, भाषा, मृत्यु, रचनाएं आदि लिखे उसके बाद परिचय का हेडिंग डालकर विस्तार में परिचय दें।
इस तरह से अगर आप जीवन परिचय लिखेंगे तो आपकी कॉपी दिखने में बहुत अच्छी लगेगी और अगर कॉपी में अच्छी लिखावट रहेगी तभी एग्जामिनर प्रभावित होगा और आपके पूरे 10 अंक जीवन परिचय में दे देगा और जीवन परिचय लिखते समय अपने शब्द सीमा पर जरूर ध्यान दें शब्द सीमा 80 है इससे न ज्यादा लिखें ना कम लिखें क्योंकि और भी बाकी प्रश्न करने हैं तो ज्यादा समय जीवन परिचय पर ही ना लगाएं।
UP Board Jivan Parichay Kaise Likhe 2026 Class 10th
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को 18 फरवरी 2026 हिंदी की परीक्षा में विद्यार्थियों को 70 अंक का एक पेपर दिया जाएगा जिसमें कवि का पांच अंक का जीवन परिचय पूछा जाएगा और लेखक का भी पांच अंक का जीवन परिचय पूछा जाएगा और तीन ऑप्शन दिया जाएगा जिसमें से एक जीवन परिचय जो आपको याद रहेगा उसको 80 शब्द सीमा में करना होगा पेपर में शब्द सीमा भी दिया रहेगा जीवन परिचय लिखने के साथ रचना भी लिखना होगा तभी पूरे 10 अंक मिलेंगे।
UP Board Jivan Parichay Kaise Likhe 2026 Class 12th
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा में 100 अंक का पेपर विद्यार्थी को दिया जाएगा जिसको 3 घंटे 15 मिनट में हल करना है हिंदी की परीक्षा में जीवन परिचय हर साल पूछे जाते हैं जिसमें दो जीवन परिचय विद्यार्थी को कवि एवं लेखक दोनों के लिखते होंगे इसकी शब्द सीमा 80 रहेगी जिसमें 10 अंक विद्यार्थी को मिलेंगे जीवन परिचय स्वच्छ हेड राइटिंग में लिखें क्योंकि हेड राइटिंग पर विशेष ध्यान देते हैं अगर आप कोई भी प्रश्न के उत्तर गलत भी लिखे हैं तो चलेगा परंतु अगर राइटिंग अच्छी नहीं है तो एग्जामिनर पूरे अंक नहीं देगा।
UP Board Jivan Parichay Kaise Likhe 2026: Step by Step
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी जीवन परिचय नीचे बताए गए निम्न तरीके से स्टेप बाय स्टेप लिखें मिलेंगे पूरे 10 अंक।
- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी सबसे पहले कवि एवं लेखक में से जिनका जीवन परिचय अच्छे से याद हो उनका नाम लिखें।
- अब कवि लेखक का जन्म स्थान लिखें।
- इसके बाद कवि या लेखक के माता-पिता का नाम लिखें।
- अब कवि या लेखक की प्रमुख भाषा लिखें।
- इसके बाद प्रमुख रचना और कृतियों का उल्लेख करें।
- अब कवि एवं लेखक के मृत्यु स्थान लिखें।
- अंत में जीवन परिचय का हेडिंग डालकर विस्तार में उनके बारे में जो जो पता है लिखें।