Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के वार्षिक मुख्य परीक्षा 2026 के आयोजन होने से पहले बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है जानकारी के लिए बता दे 53 विषयों का प्रायोगिक परीक्षा आयोजित किया जाएगा जिसके लिए डेट जारी हुआ है पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी 2026 से लेकर 1 फरवरी 2026 तक होगी और दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक होगा।
जैसा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक किया जाएगा ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा अभी जनवरी महीने में चल रहे प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी की जा रही है और कुछ विद्यार्थी सर्च कर रहे हैं की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका इस आर्टिकल में आगे दिया जा रहा है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पता होगा कि एडमिट कार्ड कब और कहां कैसे मिलेगा।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 Overview
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एजुकेशन |
| क्लॉस | 10वी/12वी |
| परीक्षा तिथि | 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक |
| परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड एग्जाम |
| प्रायोगिक परीक्षा तिथि | प्रथम चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक दूसरे चरण की परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक |
| कैटेगरी | Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को जानकारी के लिए बता देगी प्रायोगिक परीक्षा में बाहर से एग्जामिनर आपके स्कूल में आएंगे और आपकी प्रैक्टिकल परीक्षा करेंगे ऐसे में विद्यार्थियों को अपने एग्जामिनर से अच्छे से पेश आना होता है नहीं तो नंबर भी काट लिए जाएंगे यदि अगर आप अपने वायबा में पूरा अंक हासिल करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े क्योंकि इस आर्टिकल में आपके प्रायोगिक परीक्षा से जुड़े जानकारी दी गई हैं।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026
बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा आयोजन करने से पहले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का रोल नंबर जारी करता है जैसा की प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने होते हैं प्रायोगिक परीक्षा विषय वर्ग पर आधारित 60 और 90 अंक का होगा प्रायोगिक परीक्षा का अंक आपके मुख्य बोर्ड परीक्षा में जुड़ते हैं यदि अगर आप प्रैक्टिकल में पूरा अंक नहीं लेंगे और मुख्य बोर्ड परीक्षा में भी अच्छा अंक नहीं लेंगे तो आप अच्छा स्कोर बोर्ड परीक्षा में नहीं कर सकेंगे इसलिए अभी से ही प्रयास करें कि बोर्ड परीक्षा में आप अच्छा मार्क्स ला सके।
जैसा की बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए रोल नंबर को जारी कर दिया गया है ऐसे में विद्यार्थी अपने रोल नंबर को अंकों एवं शब्दों दोनों में लिखने की प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए क्योंकि बोर्ड परीक्षा में रोल नंबर भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है बहुत से विद्यार्थी अपना रोल नंबर ही लिखने में गड़बड़ी कर देते हैं जिसकी वजह से एग्जामिनर आगे विद्यार्थियों की कॉपी खोल कर चेक ही नहीं करते और नंबर नहीं देते तो विद्यार्थी फेल हो जाते हैं इसलिए आप लोग अभी से ही अपना रोल नंबर लिखने की प्रैक्टिस कर ले।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 Latest Update
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थी जो अपने प्रायोगिक परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं और गूगल एवं इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि अपने प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें तो जानकारी के लिए बता दे की प्रायोगिक परीक्षा होने के एक-दो दिन पहले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड उनको दे दिए जाएंगे जैसा की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू है तो ऐसे में 22 या 23 जनवरी तक एडमिट कार्ड विद्यार्थियों को वितरण कर दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड वितरण होने के बाद विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड में देख सकेंगे कि उनका नाम एवं उनके माता-पिता का नाम सही-सही है या फिर कोई गड़बड़ी है यदि अगर कोई गड़बड़ी हो तो आप उसमें अपने विद्यालय से संपर्क करके सुधार करवा सकते हैं क्योंकि अगर कोई गड़बड़ी रही तो आप बोर्ड परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे बोर्ड परीक्षा देने से वंचित होने से अगर बचना है तो एडमिट कार्ड मिलते ही उसकी अच्छे से जांच करें वैसे एडमिट कार्ड में विद्यार्थी का अनुक्रमांक विद्यार्थी का नाम प्रयोगात्मक विषय एवं कोड अध्यापक के हस्ताक्षर आदि रहेगा।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026: विवरण
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के प्रायोगिक परीक्षा के एडमिट कार्ड में निम्न विवरण दिया रहेगा।
- विद्यालय का नाम
- विद्यालय का कोड
- विद्यार्थी का रोल नंबर
- विद्यार्थी का नाम
- पिता का नाम
- विषय एवं कोड
- प्रधानाचार्य हस्ताक्षर
- आदि।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 Download Kaise Kre
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का प्रायोगिक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्न बिंदुओं को देखें।
- इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मुख्य पृष्ठ पर मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
- अब उसमें विद्यालय का लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करनी है।
- अब विद्यालय कोर्ट का प्रयोग करके अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 Download Direct Link
| Up Board Class 12th Practical Admit Card 2026 | Click Here |