UP Board 2026 Mein Copy Kaise Likhe: यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को यह जानकारी होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2026 के बोर्ड परीक्षा में कुछ नए नियम लागू किए हैं जिससे विद्यार्थियों को कॉपी लिखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है यदि अगर आप परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से जान ले की बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखने हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा इस बार या बदलाव किया गया है कि A4 साइज के पेपर के तरह विद्यार्थियों को कॉफी देखने को मिलेगा यदि अगर आप भी 2026 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं तो आपको कॉपी भरने एवं लिखने का तरीका पता होना चाहिए क्योंकि गलती करने पर आपकी कॉपी बाहर चली जाएगी और आप बोर्ड परीक्षा भी नहीं दे पाएंगे इसलिए इस आर्टिकल के अंत तक बन रहे और लेटेस्ट अपडेट की जानकारी हासिल करें।
जैसा कि अब बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने में सिर्फ तीन दिन का समय है क्योंकि 18 फरवरी 2026 से यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक साथ दो शिफ्ट में शुरू हो जाएगी जिसमें 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे ऐसे में परीक्षार्थियों द्वारा कॉपी लिखते समय एक भी गलती नहीं करना है कॉपी लिखने का पूरा तरीका यहां नीचे अपडेट किया जा रहा है देखें।
UP Board 2026 Mein Copy Kaise Likhe Latest Update
जैसा की यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अब अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में लगे होंगे क्योंकि सभी विद्यार्थी चाहता है कि हमारा बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर आए परंतु विद्यार्थी अपनी तरफ से तो पूरी मेहनत करते हैं फिर भी कभी-कभी मार्क्स कम आ जाते हैं क्योंकि कॉपी लिखने का सही तरीका नहीं पता होता कॉपी लिखने का सही तरीका सभी विद्यार्थियों को पता होना चाहिए।
परीक्षा होने के बाद हजारों कॉपियां एक दिन में चेक होते हैं ऐसे में एग्जामिनर जो कॉपी अच्छी दिखती है मतलब जिस कॉपी में लिखावट अच्छी होती है उसी को चेक करते हैं और पूरे मार्क्स देते हैं यदि अगर आप अपने कॉपी में अच्छी हैंडराइटिंग से लिखेंगे तो एग्जामिनर आपकी कॉपी देखकर खुद व खुद पूरे नंबर दे देगा इस बार विद्यार्थियों को अपने कॉफी पर पटरी से लाइन नहीं खींचना होगा इसी तरह और लेटेस्ट जानकारी आगे साझा की जा रही है लेख के साथ आगे बने रहे।
कॉपी लिखने से पहले यूपी बोर्ड के विद्यार्थी यह जरूरी काम करें
- परीक्षा शुरू होते ही सबसे पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका दिया जाएगा।
- जिसमें सभी छात्र एवं छात्राओं को अपना रोल नंबर, नाम, विषय या प्रश्न पत्र कोड आदि को सही से दर्ज करें।
- क्योंकि अगर आप कॉपी भरने में कोई भी गलती करते हैं तो आपकी कॉपी रद्द हो सकती है इसलिए सावधानीपूर्वक कॉफी भरे।
- और कॉपी छूने से पहले विद्यार्थी अपने केंद्र व्यवस्थापक की मोहर और स्कूल सेंटर की मोहर आवश्यक चेक करें।
- और कॉपी पर पटरी से लाइन नहीं खींचे क्योंकि अब बोर्ड परीक्षा की कॉपी पर लाइन खींची हुई आती है।
- और कॉपी पर सिर्फ बॉल पॉइंट के काली नीली पेन का इस्तेमाल करें।
- बहुत से विद्यार्थी लाल, हरा,पीला पेन का इस्तेमाल कर देते हैं जिससे उनका नंबर कट जाता है।
प्रश्नों का उत्तर लिखने का सही ट्रिप्स एंड ट्रिक्स
- यूपी बोर्ड कॉपी पर साफ एवं स्वच्छ हैंडराइटिंग बनाकर लिखें।
- पैराग्राफ, नंबर, पॉइंट्स आदि का इस्तेमाल करके प्रश्नों का उत्तर लिखें।
- हेडिंग को अंडरलाइन करके लिखें इसे कॉपी दिखने में अच्छी लगेगी।
- किसी विशेष शब्द के लिए अंडरलाइन जरूर करें।
- हर प्रश्न के उत्तर के बाद दो से तीन लाइन छोड़ें इससे ज्यादा नहीं।
- और एक पैराग्राफ में सिर्फ तीन-चार लाइन लिखे।
- गलती करने पर ज्यादा गोचे नहीं इससे कॉपी खराब लगती है।
- हर प्रश्न के लिए समय तय करें ज्यादा समय किसी भी प्रश्न पर ना लगाएं क्योंकि 3 घंटे 15 मिनट में पूरे पेपर को हल करना है।
UP Board 2026 Mein Copy: लिखने का सही तरीका
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी द्वारा सर्च किया जा रहा है कि टॉपर्स अपने बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखते हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि कॉपी लिखते समय अच्छी हैंडराइटिंग बनाएं और अक्षरों की साइज एक बराबर रखें और पूरे पेपर में सिर्फ एक काली और एक नीली पेन का इस्तेमाल करें और कोई भी प्रश्न ना छोड़ें इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका में केंद्र की मोहर देखने को मिलेगा और ओएमआर शीट पर 20 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न के उत्तर करने के लिए दिए जाएंगे और उसमें विद्यार्थी का रोल नंबर और नाम पहले से दिया रहेगा स्वयं से ओएमआर शीट पर अनुक्रमांक भरना नहीं पड़ेगा।