UP Board 18 February Hindi Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा 18 फरवरी 2026 को होने वाली है जिसमें 52 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी ऐसे में विद्यार्थियों के मन में प्रश्न होगा कि हिंदी विषय की परीक्षा कैसे होगा और इसे कैसे पास करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सबसे पहले हिंदी विषय में पास होने के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हिंदी में कितने प्रश्न कितने नंबर के पूछे जाएंगे जैसा की 12वीं में 100 नंबर की हिंदी विषय की परीक्षा होती है और दसवीं में 70 अंक की परीक्षा होगी जिसको हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट समय निर्धारित रहेगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में हिंदी विषय में लेखक एवं कवि का जीवन परिचय पूछे जाते हैं जिसमें 10 अंक मिलता है इसी तरह से बहुत से प्रश्न हिंदी विषय में पूछे जाएंगे जानकारी के लिए बता दे यदि विद्यार्थी हिंदी विषय में फेल हो गए तो बाकी विषय में भी फेल माने जाएंगे इसलिए सभी विद्यार्थी पेपर देने के पहले ही सर्च करते हैं की हिंदी विषय में पास कैसे हो आइए इस लेख के माध्यम से आगे जानते हैं।
UP Board 18 February Hindi Paper 2026
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में हर साल जीवन परिचय पूछे जाते हैं और पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा कौन-कौन से जीवन परिचय पूछे गए हैं और रस छंद अलंकार एवं निबंध लिखने के लिए कौन सा टॉपिक हमेशा आता है इन सब के बारे में विस्तार से लिए जानते हैं हिंदी विषय में आसानी से विद्यार्थी अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं हिंदी विषय जितना आसान लगता है उठना है नहीं बहुत से विद्यार्थी हिंदी विषय को हल्के में ले लेते हैं।
हिंदी पर ज्यादा फोकस नहीं करते फिर बाद में फेल हो जाते हैं हिंदी में फेल तो बाकी सभी विषय में फेल कक्षा दसवीं के स्टूडेंट को हिंदी विषय में पास होने के लिए 23 अंक लाने होंगे और 12वीं के विद्यार्थियों को 33% मार्क्स लाने होंगे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अंतर्गत 52 लाख से अधिक छात्र एवं छात्राएं 18 फरवरी 2026 को हिंदी विषय की परीक्षा में सम्मिलित होंगे तो हिंदी की विषय में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कौन-कौन से हैं और कितने नंबर के पूछे जाएंगे इसकी विस्तृत जानकारी परीक्षा देने से पहले विद्यार्थी अवश्य देखें।
UP Board 18 February Hindi Paper 2026: में फेल तो सभी विषय में फेल
यूपी बोर्ड हिंदी विषय में फेल तो बाकी विषय में भी फेल माने जाएंगे इसलिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी इसे याद रखें की हिंदी विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है और यही एक मात्र ऐसा विषय है जिसमें विद्यार्थी सबसे ज्यादा मार्क्स ला सकते हैं अगर आप हिंदी विषय में सबसे ज्यादा नंबर लाते हैं तो बाकी विषय में काम भी नंबर लाते हैं तो आपका अच्छा स्कोर रिजल्ट आने पर रहेगा।
मान लो अगर आप बहुत अच्छी पढ़ाई किए हैं परंतु हिंदी विषय पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दिए और फेल हो गए तो आपकी पूरी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई बेकार हो जाएगी फिर आपको कंपार्टमेंट की परीक्षा देना पड़ेगा ऐसा आपके साथ ना हो इसके लिए 18 फरवरी 2026 को सबसे पहले हिंदी विषय की परीक्षा होगी इसलिए बचे हुए दिनों में हिंदी विषय पर ज्यादा पढ़ाई करें उसके साथ बाकी विषय पर भी ध्यान दें ताकि किसी भी विषय में फेल ना हो।
UP Board 18 February Hindi Paper 2026: कौन-कौन से महत्वपूर्ण जीवन परिचय पूछे जाएंगे
यूपी बोर्ड कक्षा 10 के लिए महत्वपूर्ण कवि और लेखक के जीवन परिचय जो की 10 नंबर का होता है जिसमें से एक कवि और एक लेखक के बारे में जीवन परिचय 80 शब्द में लिखना होगा देखें।
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- जयशंकर प्रसाद
- बिहारी लाल
- सूरदास
- मैथिली शरण गुप्त
- रामधारी सिंह दिनकर
- डॉ राजेंद्र प्रसाद
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की हिंदी विषय 18 फरवरी 2026 को है जिसमें इन महत्वपूर्ण कवि एवं लेखकों का साहित्यिक परिचय पूछा जाएगा इन्हें जरूर याद करें।
- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
- भारतेंदु हरिश्चंद्र
- अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
- हरिशंकर परसाई
UP Board 18 February Hindi Paper 2026: निबंध
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं में निबंध से भी प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें 200 शब्द लिखना होता है जिसके लिए 7 अंक निर्धारित हैं निबंध बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है निबंध लिखने की प्रैक्टिस विद्यार्थी जरूर करें।
- पर्यावरण
- जनसंख्या लाभ हानि
- विज्ञान
- इलेक्ट्रिक वाहन
- प्रदूषण
UP Board 18 February Hindi Paper 2026: रस छंद अलंकार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में रस छंद अलंकार से भी प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को तीन अंक मिलते हैं और 12वीं के विद्यार्थियों को 6 अंक मिलेंगे यह बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है इसे बिल्कुल भी ना छोड़े।
- रस:- हास्य, करुण, वीर, श्रृंगार या शांत रस
- छंद:- सोरठा, मात्रिक,चौपाई, दोहा, कुंडलिया
- अलंकार:- अनुप्रास, यमक, रूपक, उपमा, उत्प्रेक्षा, संदेह और भ्रांतिमान
UP Board 18 February Hindi Paper 2026: पासिंग मार्क्स क्या हैं
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में पास होने के लिए छात्रों को पासिंग मार्क्स के बराबर अंक हासिल करने होंगे कक्षा दसवीं में 70 अंक की थ्योरी परीक्षा में 23 अंक पास होने के लिए लाने होंगे और वही 12वीं के विद्यार्थियों को हिंदी विषय केशव अंक की परीक्षा में 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं हालांकि दसवीं के विद्यार्थियों को हिंदी विषय में 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन से मिलेंगे वहीं 12वीं के विद्यार्थियों को नहीं मिलता है।