UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी यानी आज से प्रारंभ होने जा रही है जो 12 मार्च 2026 तक चलेंगे एग्जाम के लिए शामिल होने जा रहे सभी छात्र एवं छात्राओं को पता होना चाहिए कि परीक्षा के लिए साथ में आपको क्या ले जाना है और परीक्षा केंद्र पर कितना समय पहले पहुंचना है किन गलतियों से बचाना है आईए इस आर्टिकल की मदद से सारी जानकारी प्राप्त करते हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के मिलकर 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी प्रथम हिंदी पेपर से परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है।
UP Board Exam 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
| परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड एग्जाम |
| कक्षाएं | 10वीं एवं 12वीं |
| आर्टिकल का नाम | UP Board Exam 2026 |
| Category | जरूरी बातों का रखें ध्यान |
| Exam Date | 18/02/2026 |
| समय एवं पाली | प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक |
| Official Website | upmsp.edu.in |
बोर्ड एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने के दौरान छात्रों की एग्जामिनर के द्वारा चेक करके एग्जाम हॉल में प्रवेश दी जाएगी परीक्षा के लिए छात्रों को साथ में प्रवेश पत्र पी पेंसिल स्केल आधार कार्ड इत्यादि साथ में ले जाना है और प्रवेश पत्र में दी गई गाइडलाइन के अनुसार अगर परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचते हैं तो आपको परीक्षा देने के लिए प्रवेश नहीं दी जाएगी इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि अगर आपके घर से परीक्षा केंद्र दूरी है तो 1 दिन पहले अपना सेंटर जाकर पता कर ले उसके बाद एग्जाम वाले दिन उचित समय अनुसार केंद्र पर पहुंचे।
UP Board Exam 2026 इन बातों का रखें ध्यान
सतर्कता
- सभी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- प्रश्न पत्र के निर्देश को ध्यान से पढ़ें।
- रोल नंबर शब्द एवं अंक दोनों प्रकार से लिखने के दौरान पूरा फोकस आपके उत्तर पुस्तिका पर होनी चाहिए।
- रोल नंबर दर्ज करने के बाद अंत में जरूर जांच लें।
- सोशल मीडिया पर पेपर लीक और परीक्षा टालने जैसी अफवाहों से बचें।
- कोशिश करें कि परीक्षा तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने से बचें।
सुझाव
- परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र मिलने पर शुरुआत के 15 मिनट अच्छे से प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
- सरल प्रश्न पहले हल करें।
- उत्तर साफ सुथरे क्रमबद्ध और शब्द सीमा में लिखें।
- किसी भी प्रश्नों के उत्तर लिखना प्रारंभ करने से पहले मोटे अक्षर में हेडिंग जरूर डालें।
- महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें डायग्राम या फ्लो चार्ट बनाएं।
स्वास्थ्य पर ध्यान दें
- रोल नंबर शब्द एवं अंक दोनों प्रकार से लिखने के दौरान पूरा फोकस आपके उत्तर पुस्तिका पर होना चाहिए।
- ज्यादातर अभ्यर्थी परीक्षा के अंतिम दोनों में ज्यादा समय तक नए-नए टॉपिक को पढ़ने की कोशिश करते हैं और जो पुराना पढ़ा हुआ टॉपिक होता है उसे भूल जाते हैं ऐसी गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी है।
- आपको प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए जो याददाश्त को मजबूत करने और दिमाग को तरोताजा रखने के लिए जरूरी होता है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिए जो ध्यान केंद्रित करने के लिए मदद करता है।
- लगातार 2 घंटे की पढ़ाई करने के बाद 1 से 2 मिनट का ब्रेक जरूर ले और दूर की वस्तुओं को देखें जिससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
- हल्की सैर करने से शारीरिक गतिविधि तनाव कम करती है। और साथ ही गहरी सांस लेने का अभ्यास करें इससे भी तनाव कम होता है।
- पढ़ने का एक टाइम टेबल बनाएं कठिन विषयों को सुबह पढ़ें।
- कोशिश करें कि जो आपका नोट्स है उसी के माध्यम से रिवीजन करें नए टॉपिक को बहुत जरूरी हो तभी पढ़ें।
प्रवेश पत्र में त्रुटि हो, खो जाए या एंट्री में देरी हो जाए तो क्या करें?
- जिन छात्रों के प्रवेश पत्र में नाम, विषय, जेंडर इत्यादि जैसी व्यक्तिगत विवरण में त्रुटि है तो उनका पहचान सत्यापन के बाद परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा बाद में सुधार करवा सकते हैं।
- किसी कारणवश अगर कोई विद्यार्थी का प्रवेश पत्र कहीं खो जाती है तो उनको परेशान होने की जरूरत नहीं केंद्र व्यवस्थापक अंडरटेकिंग लेकर एक पेपर में बैठने की अनुमति दे सकता है और अगले परीक्षा में डुप्लीकेट लाना होगा।
- अगर कभी निर्धारित समय अनुसार 30 मिनट पहले से एग्जाम हॉल में प्रवेश प्रारंभ होने के बावजूद अगर तब भी देरी हो जाती है तो एग्जाम के लिए अनुमति मिल सकती है।
1 thought on “UP Board Exam 2026: आज से परीक्षा शुरू, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान”