UP Board Class 12th Hindi Paper 2026:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की तरफ से 2026 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा और 12 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न की जाएगी कक्षा बारहवीं की परीक्षा दूसरे पाली में 2:00 से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी ऐसे में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को यह जानकारी होना चाहिए कि उनका पहला परीक्षा हिंदी का होगा जो की 18 फरवरी को आयोजित कि जाएगी ऐसे में हिंदी की परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए पेपर की विस्तृत जानकारी इस लेख में साझा की जा रही हैं।
जैसा की बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है जिसको डाउनलोड करके विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं यदि अगर आप 18 फरवरी को आयोजित होने जा रहे हिंदी की परीक्षा को देने वाले हैं और 100 में से 95 तक मार्क्स लाना चाहते हैं तो यहां बताए गए सुझाव को जरूर देखें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 18 फरवरी को होने वाले हिंदी की परीक्षा से जुड़े प्रश्नों को लेकर आई बहुत बड़ी खुशखबरी 18 फरवरी को 12वीं की हिंदी की परीक्षा में यही प्रश्न पूछे जाएंगे यहां से फटाफट पीडीएफ करें डाउनलोड कक्षा बारहवीं में विद्यार्थियों को 100 अंक का एक पेपर दिया जाएगा जिसको हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट मिलेंगे 15 मिनट में विद्यार्थी अपना पेपर अच्छे तरीके से पढ़ लेंगे और जो प्रश्न आ रहा हो उसको कॉपी पर पहले पेज पर करें।
UP Board Class 12th Hindi Paper 2026
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में 100 अंक के लिखित परीक्षा होगा हिंदी के पेपर में क्या-क्या पूछा जाएगा और उसके साथ कौन-कौन से प्रश्न कितने अंक के होंगे लिए सारी जानकारी यहां पर जानते हैं जैसा की इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के मन में बहुत सारे प्रश्न होते हैं और डर भी रहता है कि हम कैसे पेपर में लिखेंगे हमें प्रश्न आएगा या नहीं क्योंकि बहुत सिर्फ विद्यार्थी ऐसे होते हैं प्रश्न आ रहा होता है परंतु परीक्षा के दौरान दिमाग ठीक से काम नहीं करता और प्रश्न छूट जाते हैं।
यदि अगर आपके साथ भी ऐसा हाई स्कूल में हुआ था तो इंटरमीडिएट के परीक्षा में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज अब इन सवालों को आसन बना दिया है मॉडल पेपर जारी करके क्योंकि विद्यार्थी मॉडल पेपर के जरिए अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं मॉडल पेपर से पता चलता है कि कैसा प्रश्न का लेवल रहेगा और कौन से प्रश्न कितने अंक के आएंगे फिलहाल यहां पर पेपर की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है।
यूपी बोर्ड की 18 फरवरी को होने वाले हिंदी की परीक्षा में विद्यार्थियों को जीवन परिचय से जुड़े प्रश्न देखने को मिलेंगे और बहुविकल्पीय प्रश्न रहेगा दीर्घउत्तरी, विस्तृतउत्तरी यह सब प्रश्न कितने नंबर के होंगे सब कुछ आपको इसमें इस लेख में अभी पता चलेगा हिंदी विषय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसमें फेल होने पर सभी विषय में फेल माना जाता है हिंदी की परीक्षा में कैसे लिखना है क्या-क्या पूछा जाएगा आइए जानते हैं।
UP Board Class 12th 18 February Hindi Paper 2026: क्या-क्या पूछा जाएगा
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के हिंदी परीक्षा में 18 फरवरी 2026 को कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे आपके लिए यह जानना जरूरी है जानकारी के लिए बताते चलें यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं की हिंदी की परीक्षा में दो खंड में प्रश्न पूछे जाते हैं खंड क में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे और गद्यांश पर आधारित 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और पद्यांश पर आधारित 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और लेखक का साहित्यिक परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना पूछा जाएगा जिसका उत्तर 80 शब्दों में देना है इसमें पांच अंक मिलेंगे उदाहरण के लिए इन लेखक का साहित्यिक परिचय आएगा।
- (1) हरिशंकर परसाई
- (2) प्रोoजी0 सुंदर रेड्डी
- (3) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा में लेखक के साथ कवि के साहित्यिक परिचय एवं उनकी कृतियां पूछा जाएगा इसमें भी पांच अंक मिलेंगे 80 शब्द में लिखना होगा कौन-कौन से कवि का साहित्यिक परिचय आता है नीचे निम्न है देखें।
- (1) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
- (2) जयशंकर प्रसाद
- (3) आज्ञय
पंचलाइट कहानी की कथावस्तु से दो प्रश्न आएगा जिसमें एक करना है जिसके लिए अधिकतम शब्द सीमा 80 रहेगा और पांच अंक मिलेगा खंडकाव्य के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए अधिकतम शब्द सीमा 80 है और अंक पांच मिलेगा इस प्रकार से प्रश्न खंड क में पूछे जाएंगे।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा में खंड ख में संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद पूछा जाएगा इसके लिए सात अंक मिलेगा और मुहावरे से भी प्रश्न आएंगे जिसमें दो अंक मिलेंगे अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें पांच अंक मिलेगा अलंकार, रस, चौपाई, दोहा ,छंद से भी प्रश्न आएंगे।
निबंध से प्रश्न आएगा जिसमें 9 अंक मिलेगा निबंध लिखना विद्यार्थियों को आना चाहिए यह बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है।
- आतंकवाद की समस्या कारण और निवारण
- प्रजातंत्र में विपक्ष की भूमिका
- पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता
- देश में बेरोजगारी की समस्या